29 Mar 2024, 12:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘‘ISRO को मिली संचार उपग्रह GSAT-30 पर एक और कामयाबी’’, मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:21AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट 30 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा,‘‘ इसरो को वर्ष 2020 के पहले उपग्रह प्रक्षेपण पर बधाई। अपने विशिष्ट कांफिग्यूरेशन के साथ जीसैट 30 डीटीएच टेलीविजन सेवा तथा एटीएम, शेयर बाजारों और ई-प्रशासन के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध करायेगा। मैं कामना करता हूँ कि इस वर्ष इसरो कई और सफल मिशनों को अंजाम देगा।’’
 
उल्लेखनीय है कि जीसैट 30 का आज तड़के फ्रेंच गुयाना के कोरू स्थित प्रक्षेपण स्थल से सफल प्रक्षेपण किया गया। इसे भारतीय समयानुसार तड़के 2.35 बजे एरियन 5-वीटी 251 प्रक्षेपण यान से लांच किया गया। 38 मिनट 25 सेकेंड बाद इसे पूर्व निर्धारित अंडाकार कक्षा में स्थापित किया गया। 3357 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह देश की संचार प्रौद्योगिकी में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा। भारतीय उपमहाद्वीप के साथ खाड़ी के देशों, अधिकांश एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया तक इसकी पहुंच होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »