29 Mar 2024, 16:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने खारिज की मुकेश की दया याचिका, निर्भया की मां बोलीं- मेरी बच्ची...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:51PM | Updated Date: Jan 17 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि चारों दोषियों में से एक मुकेश सिंह की दया याचिका केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को खारिज कर दी है। ऐसे में मुकेश सिंह के पास फांसी से बचने का अंतिम रास्ता भी बंद हो गया है और मुकेश को फांसी लगना तय है।
 
मुकेश ने मंगलवार शाम राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। इस बीच, दोषियों की फांसी अटकने को लेकर पीड़ित की मां आशा देवी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची की मौत के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »