28 Mar 2024, 18:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागरिकता बिल जिन्ना के दिये जख्मों पर मोदी सरकार का मरहम : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 8:14PM | Updated Date: Dec 9 2019 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने को मोहम्मद अली जिन्ना के सिद्धांतों की जीत की दलील पर पलटवार करते हुए आज कहा कि यह विधेयक जिन्ना के दिए गहरे जख्मों पर नरेंद्र मोदी सरकार का मरहम है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस नेता शशि थरूर का यह मानना सरासर गलत है कि नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने से जिन्ना के सिद्धांत की जीत होगी। सच तो यह है कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर बंटवारा स्वीकार कर न केवल जिन्ना को वाकओवर दे दिया था बल्कि शेष भारत पर अपने लंबे शासन के दौरान धर्म के आधार पर भयानक भेदभाव जारी रखा।’’
 
मोदी ने कहा कि विधेयक का विरोध करने के बजाय कांग्रेस को भारत विभाजन के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता विधेयक जिन्ना के दिये गहरे जख्मों पर मोदी सरकार का मरहम है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश कर धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार करने के उस ऐतिहासिक अपराध के परिमार्जन की शुरुआत कर दी। इसके कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हिंदू, ईसाई, पारसी अल्पसंख्यकों को लंबे समय तक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। सरकार जब विभाजन-पीड़ति गैर मुसलिम अल्पसंख्यक शरणार्थियों को  न्याय देना चाहती है, तब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) केवल वोट बैंक के लिए विधेयक का विरोध कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »