28 Mar 2024, 20:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागरिकता बिल पर तीखी बहस- शाह बोले 1-1 का जवाब दूंगा, वॉकआउट मत करना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 3:23PM | Updated Date: Dec 9 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सियासी विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल पेश कर दिया। उनके बिल पेश करते ही सदन में हंगामा मच गया। विपक्षी दल सहित पूर्वोत्तर के सांसद इसके खिलाफ हैं और इसे संविधान पर हमला बता रहे हैं। कांग्रेस संसाद अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि आर्टिकल 13, आर्टिकल 14 को कमजोर किया जा रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह अभी बिल पेश कर रहे हैं और विपक्षी सांसदों के एक-एक सवालों का जवाब देंगे।
 
उन्‍होंने कहा कि जब बिल पर चर्चा होगी तो आप वॉकआउट मत करिएगा। शाह ने यह भी कहा कि यह बिल 0.001 प्रतिशत भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जब मैं विधेयक पर चर्चा करूंगा, उसके बाद सदन में सवाल करें। मैं उसका जवाब दूंगा, अभी बिल के मेरिट पर बात करें। आपको बता दें कि इस बिल को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इसका पेश होना ही संविधान के खिलाफ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »