29 Mar 2024, 15:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेता का बेतूका बयान, कहा - रामलीला 'चाइल्ड पोर्न' जैसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 12:39PM | Updated Date: Oct 23 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अभिनेता से नेता बने प्रकाश राज का 2018 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है, जिसमें उन्होंने हिन्दुओं में काफ़ी लोकप्रिय रामलीला की तुलना ‘चाइल्ड पोर्न’ से की है। बता दें कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में त्रेता युग जैसी दीवाली मनाने की तैयारी में है। सरकार ने इस बार अयोध्या में रामायण की थीम पर दीपावली का त्योहार मनाने की योजना बनाई है। 
 
वहीं योगी सरकार की इन तैयारियों के बीच अभिनेता प्रकाश राज का बेहद आपत्तिजनक बयान सामने आया है। योगी सरकार की आलोचना करने के दौरान उन्होने रामलीला की तुलना पोर्न मूवी से कर दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
इस वीडियो पर एक्टर को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। इस वीडियो में प्रकाश राज रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से करते हुए कह रहे हैं कि ये मुसलमानों में डर बिठाता है। ये वीडियो हिंदी न्यूज चैनल न्यूज 18 का है। चैनल के कार्यक्रम में प्रकाश राज ने ये बातें कहीं। ये वीडियो लोग इतना शेयर कर रहे हैं कि ट्विटर पर #prakashraj ट्रेंड करने लगा है।
 
इस वीडियो में प्रकाश राज कहते दिख रहे हैं कि, ‘ये बेहद बेवकूफाना लगता है कि हेलीकॉप्टर पुष्पक विमान है। उसमें मुंबई के तीन मॉडल मेकअप करके राम, लक्ष्मण और सीता बने हुए हैं। लोग उनकी पूजा कर रहे हैं। ये सब मैं इस देश में नहीं देखना चाहता हूं। ये सब तुष्टीकरण है।’
 
प्रकाश राज की इस बात को टोकते हुए शो के एंकर उनसे कहते हैं कि, ‘लोग इस पर वोट दे रहे हैं। लोगों को इसमें दिक्कत भी नहीं है।’ एंकर को काउंटर करते हुए प्रकाश राज कहते हैं कि,’ लोग वोट दे रहे हैं तो छोड़ दें? फिर तो जो लोग चाइल्ड पोर्न देखते हैं उन्हें भी देखने दो..छोड़ दो उन्हें भी।’
 
एंकर उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि ये किस तरह का लॉजिक है..आप रामलीला के मंचन की तुलना चाइल्ड पॉर्न से कर रहे हैं। इस पर प्रकाश राज कहते हैं कि, ‘रामलीला जैसे इवेंट्स समाज के लिए हानिकारक हैं। यह तुष्टिकरण है। यह अल्पसंख्यकों में डर फैला रहा है। इससे हम लोगों में डर बैठ गया। मैं इससे सहज नहीं हूं।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »