29 Mar 2024, 21:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TDP सांसद शिवप्रसाद का निधन - अपने अनोखे अंदाज से थे फेमस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:28PM | Updated Date: Sep 22 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तेलगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद नारामल्ली शिवप्रसाद का आज को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शिवप्रसाद का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। शिवप्रसाद चितुर से टीडीपी के सांसद थे।  शिवप्रसाद  को किडनी से जुड़ी समस्याएं थीं। 
 
शिवप्रसाद अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह संसद में अलग-अलग पहनावे में पहुंचते थे। पिछली लोकसभा में एक सत्र के दौरान वो महिला के वेश में साड़ी पहनकर संसद में पहुंच गए थे। वहीं एक बार शिव प्रसाद मछुआरा बनकर संसद भवन पहुंचे थे। आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शिवप्रसाद के निधन पर शोक जताया है। 
 
उन्होंने कहा कि, शिवप्रसाद मेरे मित्र थे, आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में उनके संघर्ष को याद रखा जाएगा। बता दें शिवप्रसाद 1999 से 2004 तक आंध्रप्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। 2009 और 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए। आंध्रप्रदेश के विशेष दर्जे की मांग को लेकर उन्होंने बीआर अंबेड़कर की पोशाक पहनकर प्रदर्शन किया था। शिवप्रसाद को कई बार निलबिंत भी किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »