19 Apr 2024, 20:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी की तुलना प्रभु रामचंद्र से करने के लिए माफी मांगे कांग्रेस: ​केनेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2022 8:57PM | Updated Date: Dec 28 2022 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाराष्ट्र राज्य महासचिव संजय केनेकर ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी की तुलना प्रभु रामचंद्र से कर उनका अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। श्री केनेकर ने अपने बयान में कहा कि श्री गांधी जो नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर बाहर हैं। उनकी तुलना प्रभु रामचंद्र से करना किसी तरह से उचित नहीं है।

श्री केनेकर ने यह भी कहा कि श्री राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर अब श्री गांधी की तुलना भगवान रामचंद्र से करना शुरू कर दी है जो श्री राम का अपमान करते हैं और हिंदुओं की भावनाओं का उपहास उड़ा रहे हैं । कांग्रेस का यह प्रयास गांधी परिवार के सामने घुटने टेकने की गंदी राजनीति का पतन है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी की तुलना भगवान रामचंद्र करना श्रीराम का अपमान हैं। सभी गुणों के आदर्श भगवान रामचंद्र की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
 
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि श्रीराम के अस्तित्व को नकार कर हिंदुओं की भावनाओं का उपहास करने वाली कांग्रेस श्रीराम जन्मभूमि पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस को निष्प्रभावी नेताओं की तुलना महापुरुषों से नहीं करनी चाहिए और न ही हिंदुओं के पवित्र स्थलों का अपमान करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »