19 Apr 2024, 13:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BMC महिलाओं, शिक्षकों, छात्रों के लिए 2 दिवसीय कोविड टीकाकरण अभियान चलायेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2021 5:32PM | Updated Date: Sep 26 2021 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) महिलाओं, शिक्षकों और छात्रों के लिए कोविड-19 के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। BMC के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार शाम कहा कि राज्य में 04 अक्टूबर से स्कूल फिर से खुल रहे हैं, इसलिए नगर निकाय ने 27 और 28 सितंबर को दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इन दो दिनों में कोई ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होगा। सोमवार को सभी निगम और सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक केवल महिलाओं का टीकाकरण होगा।

इस बीच मंगलवार को किसी भी नगर निगम और सरकारी टीकाकरण केन्द्र पर शिक्षक और छात्र सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे के बीच टीका लगवाने जा सकते हैं। अपराह्न दो बजे के बाद वरिष्ठ नागरिकों को जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगनी है टीकाकरण केन्द्र जाकर अपना टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले 17 सितंबर को निगम ने महिलाओं के लिए  एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »