29 Mar 2024, 20:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में बड़ी राहत, इस अदालत ने दी जमानत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 6:03PM | Updated Date: Sep 20 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने माने व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई की अदालत ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद थे।
 
जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती गईं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने इस मामले की 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यवसायी राज कुंद्रा दो साल के भीतर अपने एप के यूजर्स की संख्या तीन गुना और लाभ 8 गुना बढ़ाने की योजना बना रहे थे। खबरे तो यहां तक भी थी कि उन्होंने करीब 119 पोर्न फिल्में बनाईं थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »