19 Apr 2024, 16:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमेरिकी NGO ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजीं मेडिकल टीमें, कराएंगी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 3:33PM | Updated Date: Jul 29 2021 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। USA NGO ने महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ और वर्षा से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए राज्य में चिकित्सा दल भेजने शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी NGO ने बयान जारी करके कहा कि महाराष्ट्र के सांगली, सतारा और रत्नागिरी जिलों के लिए तीन मेडिकल टीमें भेजी जा चुकी हैं। मुंबई स्थित अमेरिकाज इंडिया स्टाफ की टीमों ने स्थानीय स्वास्थ्य संगठनों के साथ साझेदारी में यह दल बनाए हैं। वह तत्काल चिकित्सा की सुविधाओं को मुहैया कराएंगे। साथ ही बाढ़ में दस दिनों से फंसे बीमार लोगों को कोविड-19 से संबंधित शिक्षा देंगे। इसी हफ्ते के अंत में दो अतिरिक्त टीमें कोल्हापुर और रायगढ़ भेजी जाएंगी जो बाढ़ पीडि़त परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
 
अमेरिकेयर्स के इमरजेंसी रिस्पांस की वाइस प्रेसिडेंट केट डिस्चिनो ने कहा कि महाराष्ट्र की भीषण बाढ़ से हजारों लोगों की सेहत पर खतरा है। हमारे अनुमान से जल जनित बीमारियां अब बढ़ जाएंगीं और कोविड-19 का संक्रमण भी बढ़ सकता है, चूंकि पीडि़त परिवारों को अपने घरों से निकल कर बाहर आना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में आई बाढ़ और कई जगहों पर हुए भूस्खलनों से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही हजारों लोग बेघर हो गए थे। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण हुई घटनाओं में मौत का आंकड़ा बढ़कर 213 तक पहुंच गया है। जिसमें से अकेले रायगढ़ जिले में लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आठ लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। बता दें कि 20 जुलाई को हुई भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विशेष रूप से तटीय कोंकण और पश्चिमी जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। इससे भारी नुकसान और तबाही मची है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »