25 Apr 2024, 20:49:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन सें वालो की संख्‍या 209 पहॅुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2021 4:52PM | Updated Date: Jul 28 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। भूस्‍खलन और मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के प्रकोप से छह जिलों में हुई तबाही राज्य के राहत व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी। इन हादसो में मरने वालो की संख्‍या लगभग 209 हो गई है। वही 8 लोग अभी लापता है जिनकी तलाश अभी जारी है। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 18 और सेना की तीन टीमें राहत व बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। मंत्री ने कहा कि गाडगिल समिति ने कोंकण क्षेत्र को इको सेंसिटिव क्षेत्र घोषित किया गया है।

यदि यहां के प्राकृतिक वैभव के साथ छेड़छाड़ की जाएगी तो इसी तरह की आपदा से गूजरना पड़ेगा। राज्य में छह जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से जानमाल की हानि हुई है। प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। वहीं, अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत के लिए 6000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। फिलहाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मंगलवार को कोंकण के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।

प्रभावित कोंकण में मुंबई भाजपा ने भेजी चार ट्रक राहत सामग्री कोंकण के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही में संकटग्रस्त लोगों के लिए मंगलवार को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से चार ट्रक राहत सामग्री रवाना की गई।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »