19 Apr 2024, 12:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा गया: बोंडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2021 5:13PM | Updated Date: Jun 11 2021 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कृषि मंत्री डॉक्टर अनिल बोंडे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी सरकार ने किसानों को लूटा है और बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाया है। बोंडे ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2019 में खरीफ फसल के लिए देवेन्द्र फडनवीस की सरकार ने 85 लाख किसानों के लिए 5795 करोड़ रुपये का फसल बीमा कराया था।
 
वर्तमान सरकार के समय में वर्ष 2020 में खरीफ फसल के समय 107 लाख किसानों ने फसल बीमा कराया और इसके लिए 530 करोड़ रुपये किसानों ने और 2438 करोड़ रूपये राज्य सरकार तथा 2249 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार ने बीमा कंपनियों को दिया। वर्ष 2020 में खरीफ सीजन में बेमौसम बरसात और चक्रवात के कारण कपास और सोयाबीन का उत्पादन घट गया। फसल की बर्बादी के बावजूद बीमा कंपनियों ने कृषि विभाग से हाथ मिला लिया और क्षतिपूर्ति के लिए 15 लाख किसानों को 974 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देना था लेकिन बीमा कंपनियों ने सिर्फ 11 लाख किसानों को 743 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को वर्ष 2020 में खरीफ सीजन में वर्तमान सरकार की मेहरबानी से 4234 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »