20 Apr 2024, 01:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में भारी बारिश के बाद जल भराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2021 5:52PM | Updated Date: Jun 9 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की घोषणा की। मानसून के कारण देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में सुबह भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी।
 
आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। उसने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले तीन घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने दोपहर ढ़ाई बजे के अपने पूर्वानुमान में कहा, 'उपग्रह से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार मुंबई शहर और उपनगरों में अगले तीन-चार दिनों में मध्यम से भारी बारिश (दो-तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे) हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है।'
 
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से पड़ोसी ठाणे और नवी मुंबई में वाशी तक जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को, रेलवे की कुछ पटरियों के जल भराव की वजह से पानी में डूब जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि दक्षिण मुंबई में कोलाबा में इस दौरान 32.2 मिमी। बारिश दर्ज की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »