29 Mar 2024, 02:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में होने वाली किसान महापंचायत को नहीं मिली इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 12:40AM | Updated Date: Feb 21 2021 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के यवतमाल में होने वाली किसान महापंचायत को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया। महाराष्ट्र में दो दिन लगातार छह हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में धारा 144 लगा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने मीटिंग की इजाजत नहीं दी। इसलिए हम वहां जा नहीं पाए।

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी ने महापंचायत की अनुमति के लिए आवेदन किया था। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यवतमाल में होने वाली किसान महापंचायत की अनुमति नहीं दी। गौरतलब है कि मुंबई, पुणे सहित विदर्भ के अमरावती, यवतमाल और अकोला में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही यहां कठोर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एमडी सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसान महापंचायत की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »