19 Apr 2024, 19:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंगाल की खड़ी में ऊंची लहरें और तेज हवाएं चलने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 10:43PM | Updated Date: Nov 30 2020 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठने और  45 से  65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने  और समुद्र में गए हुए मछुआरों को आज तट पर वापस लौटने की सलाह दी। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप पर अलग-अलग स्थानों पर बादलों के गरजने और बिजली चमकने की आशंका है।मराठवाड़ा के  कईं स्थानों , मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस  से अधिक रहा। तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ के कईं स्थानों और उत्तराखंड, जम्मू - कश्मीर , लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और माहे में अधिकांश हिस्सों में तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा सेल्सियस रहा।  आज देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के चुरू में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार 0830 बजे से लेकर सोमवार 0830 बजे तक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर और रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के छीटें पड़े। रायलसीमा, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं। गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप मुख्यत: मौसम शुष्क रहा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »