नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस सक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 155 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 118 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से प्रभावित इन दोनों ही राज्यों में हालांकि पिछले 24 घंटो के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या घटी है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 46,511 लोगों की जान जा चुकी है जो देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का लगभग 35 प्रतिशत है। वही दिल्ली में कोरोना से बीते कुछ दिनों में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और अब तक 8159 लोगों की जान जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 46,232 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.50 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.78 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 564 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,32,736 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4047 की कमी के बाद अब सक्रिय मामले घटकर 439,747 हो गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत
अंडमान निकोबार.....148...........4408........61
आंध्र प्रदेश..........15382.......837630.....6920
अरुणाचल प्रदेश.....1082.........14870........49
असम ................3204......207029.......971
बिहार ................5254.....222420........1212
चंडीगढ़ ..............1121.......15096........255
छत्तीसगढ़ ........19817.....196896........2691
दादरा नगर हवेली और दमन दीव ........39.........3275.............2
दिल्ली..............40936.....468143........8159
गोवा ...............1295........44665............672
गुजरात...........13050......177515.........3837
हरियाणा .......20150.......190067..........2138
हिमाचल प्रदेश..6830........25455............500
जम्मू-कश्मीर...5678.........98076..........1622
झारखंड ........2594.......103624............939
कर्नाटक ......24771........833169.........11621
केरल .........67954........481718..........1997
लद्दाख ...........948............6743..............96
मध्यप्रदेश.....10402.........176006..........3138
महाराष्ट्र......79268......1642916........46511
मणिपुर........2896..........19620............232
मेघालय ......888...........10158..............106
मिजोरम........491............3111...............5
नागालैंड.......1344...........9208...............56
ओडिशा .....7040.........303897...........1608
पुड्डचेरी........621.......35355.............609
पंजाब..........6504.....133919...........4572
राजस्थान ...20923.....214616............2130
सिक्किम.......265..........4271...............96
तमिलनाडु ..13404......741705.........11568
तेलंगाना.....12070....249157...........1426
त्रिपुरा.........917......31084.............366
उत्तराखंड......3505....65562............1138
उत्तरप्रदेश...23357....491131............7500
पश्चिम बंगाल...25599...415609.......7923
कुल ......... 439747...8478124...132726