29 Mar 2024, 00:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रकाश अंबेडकर ने कहा- ठाकरे को बाढ़ पीडि़त इलाकों का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रकाश अंबेडकर ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि वे राज्य भर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करें ताकि लोगों को राहत मिल सके। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंबेडकर ने कहा कि वापसी बारिश से राज्य में नदियां, नाले उफान पर है और कई लोगों की बाढ़ में जान चली गयी तथा फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

किसानों की खड़ी फसल की क्षति से बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए ठाकरे को बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करना चाहिए। राज्य के किसानों को आर्थिक मदद की आवश्यकता है इसलिए ठाकरे को दौरा करना चाहिए और किसानों को राहत राशि देनी चाहिए। मुख्यमंत्री को आपदा प्रबंधन दल के साथ बैठक करनी चाहिए और जो भी मदद हो सके उसकी तुरंत घोषणा करनी चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »