29 Mar 2024, 10:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना के 12,712 नये मामले, 13,408 मरीज हुए स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:38AM | Updated Date: Aug 13 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,712 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार की रात बढ़कर साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 13,408 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 3.81 लाख से अधिक हो गयी।  

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 5,48,313 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 344 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,650 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,81,843 हो गयी है। 

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 69.63 फीसदी पहुंच गयी जो मंगलवार को 68.78 प्रतिशत रही थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.40 प्रतिशत पर आ गई। सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 147513 रही जो मंगलवार को 1,48,553 रही थी। यानी सक्रिय मामलों में 1,040 मरीजों की कमी दर्ज की गयी जो बड़ी राहत की बात है। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »