19 Apr 2024, 13:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोल्हापुर में कोरोना वायरस से 60 लोग संक्रमित, चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 7:09PM | Updated Date: Jul 15 2020 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कोरोना से 60 नये लोग संक्रमित पाये गये और चार मरीजों की मौत हो गयी। छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल की एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला सर्जन डॉक्टर बीसी केम्पिप्टिल ने कहा कि कुल 60 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं  जिनमें से एक भूदरगड, एक चांदगड तहसील, हटकंगले से पांच, कागल से तीन, करवीर से 16, पन्हाला से तीन, नगर निगम क्षेत्र से 17 में से एक हैं। कोल्हापुर नगर निगम क्षेत्रों से 13 और अन्य जिलों से एक लोग शामिल हैं। जिले में अब तक कुल 1401 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

इचलकरंजी शहर में तीन और शहर के क्षेत्र से एक व्यक्ति समेत चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज सुबह मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर 36 हो गयी। आज कोरोना के 13 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे अब तक 878 लोग स्वस्थ हो गये हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तहसील स्तर पर रिकार्ड इस प्रकार है अजारा 97, भूदरगड 81, चांदगढ़ 181, गादिंगलाज 133, गगनबावड़ा 7, हटकंगले 35, कागल 62, करवीर 99, पन्हाला 53, राधानगरी 75,  शाहूवाडी 193, शिरोल २7, नगर निगम क्षेत्र 207, कोल्हापुर नगर निगम क्षेत्र 144, अन्य जिले और राज्य 31 हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »