25 Apr 2024, 03:10:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई पानी-पानी - भारी बारिश से लोग परेशान, ऑरेंज चेतावनी जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:30PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई तो मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है।
 
एक तरफ जहां कोरोनावायरस से मुंबईवासी जंग लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। बारिश के बीएमसी के दावों की पोल खोल दी है। 
 
मुंबई में सरकारें बदलती हैं, लेकिन बारिश होने के बाद के हालात नहीं बदलते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है। खबरों के अनुसार वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर बारिश के कारण लंबा जाम लग गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »