28 Mar 2024, 14:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 2.68 लाख के करीब, रिकवरी दर 55 फीसदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:22AM | Updated Date: Jul 15 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 6741 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार की रात बढ़कर 2.68 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 55 फीसदी से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 267665 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। वहीं इस दौरान 213 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10695 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 4500 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 149007 हो गयी है। 

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 55.66 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 3.99 प्रतिशत है।  सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 107665 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »