29 Mar 2024, 19:14:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई से कुछ समय के लिए उड़ानें स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 6:28PM | Updated Date: Jun 3 2020 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कुछ समय के लिए उड़ानों को स्थगित कर दिया गया क्योंकि फेडेक्स कार्गो की बेंगलुरु से आने वाला विमान बुधवार दोपहर रनवे से भटक गया।
 
यह घटना तब हुई जब आज दोपहर एमडी 11 विमान 14/32 रनवे पर उतरा। बाद में, विमान को रनवे से दूर ले जाया गया लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में कोई व्यवधान नहीं था।
 
इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है, हालांकि हवाईअड्डे के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद ,चक्रवात ‘निसर्ग’ तूफान  और  बारिश के कारण मुंबई  हवाई अड्डा से 2.30 से सात बजे के बीच सभी उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »