23 Apr 2024, 23:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना के 162 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1297 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 2:21PM | Updated Date: Apr 9 2020 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना के 162 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1297 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह राज्य में एक दिन का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है और इनमें से 143 अकेले मुंबई के हैं। 

कोरोना के जो अन्य मामले पाए गए हैं उनमें कल्याण- डोंबीवली से चार, पुणे और औरंगाबाद से तीन तीन, पिंपरी चिचंवाड़ और नवी मुंबई से दो दो और यवतमाल,ठाणे शहर, मीरा भायंदर, बसाई-विरार और सिंधुदुर्ग से एक एक मामला शामिल है। सूत्रों ने बताया कि कल  तक राज्य में इससें 72 लोगों की मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »