29 Mar 2024, 00:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरे वाशी रेलवे स्टेशन को कराया गया खाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 11:53AM | Updated Date: Oct 9 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर पनवेल की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सुबह 9:33 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिसके बाद पूरे वाशी रेलवे स्टेशन खाली कराया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। उत्तम हिन्दू को मिली जानकारी के अनुसार आग पेंटोग्राफ में लगी। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार की जानहानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई। यह ट्रेन पनवेल की तरफ जा रही थी।
 
हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था। बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी आग की सूचना पर स्टेशन पहुंच गए थे। आग लगने के कुछ ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया। इसके थोड़ी ही देर बाद पनवेल की तरफ जाने वाली ट्रेनें को भी रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग के चलते थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ था लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर दिया गया। फिलहाल यातायात सामान्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »