25 Apr 2024, 23:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के पेपर लीक मामले पर स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2023 5:02PM | Updated Date: Mar 15 2023 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को पेपर के दौरान पेपर लीक की बात सामने आई थी। जिस पर अब स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी क्लास का पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक की खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के मुताबिक वायरल हुए पेपर से वास्तविक पेपर का मिलान किया गया था। दोनों ही पेपर्स के बीच कोई समानता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पेपर वायरल किया है, उनके खिलाफ बारीकी से जांच की जाएगी और उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल शिक्षा ने कहा कि बोर्ड के दौरान एक फर्जी ग्रुप एक्टिव है। ग्रुप की तरफ से फर्जी पेपर को वायरल किया जा रहा है। ग्रुप ऐसा इसलिए कर रहा है, ताकि बच्चों से पैसा लिया जा सके। मामले की जांच पुलिस कर रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च और 12वीं की 2 मार्च से आयोजित की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल न होने पाए, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इस बार दोनों ही कक्षाओं के लिए करीब 25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »