29 Mar 2024, 12:43:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'चीता इवेंट' से बाहर निकल कर गौमाता की सुध ले सरकार : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2022 12:33PM | Updated Date: Sep 21 2022 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर लंपी वायरस को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार अगर 'चीता इवेंट' से बाहर निकल आई हो ताे अब गौमाता की भी सुध ले। कमलनाथ ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गौमाताएँ बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित होती जा रही है, बड़ी संख्या में उनकी मौत भी हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »