29 Mar 2024, 06:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओम बिरला कल एक दिवसीय भोपाल दौरे पर पहुंचेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2022 5:06PM | Updated Date: Mar 8 2022 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर कल यहां विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से संसदीय तथा पुरस्कार 2022 वितरण समारोह में भाग लेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, पुरस्कार समिति के सभापति एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा समस्त विधायकगण उपस्थित रहेंगे। संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों का आयोजन सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित विधान सभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और कर्मचारी का सम्मान होगा। इसके पूर्व 2008 में उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »