18 Apr 2024, 15:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दी बधायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2022 5:06PM | Updated Date: Jan 24 2022 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि वर्ष का केवल एक दिन बेटियों का क्यों हो, हमारी कोशिश है कि हर दिन-हर पल बेटियों की भलाई के लिए काम हो। बेटियां अनुभव करें कि यह दुनिया उनकी है और उन्हें प्रगति के सभी संभव अवसर उपलब्ध हैं।
 
चौहान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विशलेषण संस्थान में पौधरोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि भारत की बेटियां अनेक चुनौतियों का साहस के साथ सामना करते हुए हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। खेल का मैदान हो या अनंत आकाश की ऊँचाइयाँ, हमारी बेटियाँ सफलता का नित नया इतिहास रच रही हैं। हमें बेटियों पर गर्व है, बेटियाँ हमारा अभिमान और स्वाभिमान हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »