20 Apr 2024, 00:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश की छह बोलियों के लिए साहित्यिक कृति पुरस्कार घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2022 5:03PM | Updated Date: Jan 24 2022 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में साहित्य अकादमी ने वर्ष 2018 और 2019 के लिए प्रदेश की छह बोलियों के लिए साहित्यिक कृति पुरस्कार घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल स्थित साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2018 का ‘मालवी’ के लिए संत पीपा स्मृति पुरस्कार इंदौर की हेमलता शर्मा को ‘मालवी डबल्यो’ के लिए और ‘निमाड़ी’ के लिए संत सिंगाजी स्मृति पुरस्कार बडवानी जिले के राजपुर के प्रमोद त्रिवेदी ‘तमक कइ करनुज’ के लिए दिया गया है। इसी तरह ‘बघेली’ के लिए विश्वनाथ सिंह जूदेव स्मृति पुरस्कार सतना के अनूप अशेष को ‘बानी आदिम’ के लिए और ‘बुंदेली’ के लिए छत्रासाल स्मृति पुरस्कार टीकमगढ़ के दीन दयाल तिवारी को ‘बेताल की चैकड़िया’ के लिए दिया गया है। जबकि ‘भीली’ और ‘गोंडी’ के लिए कोई भी प्रविष्टि प्राप्त नहीं होने पर पुरस्कार नहीं दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »