24 Apr 2024, 13:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिग्विजय ने ली कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2022 1:04PM | Updated Date: Jan 24 2022 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री सिंह ने कांग्रेस को समाप्त करने की सुपारी ले ली है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि श्री सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले ली है। सिंह ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हिंदुत्व के बारे में विचार सुने जाने चाहिए। वे गोलवलकर व मोहम्मद अली जिन्ना दोनों के विचारों के विरोधी थे। डॉ मिश्रा उनके इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। वहीं रविवार को सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बारे में डॉ मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान से दिग्विजय सिंह की मुलाक़ात में श्री कमलनाथ का जाना दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है। वास्तव में कांग्रेस के ये दोनों नेता ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »