28 Mar 2024, 18:53:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

6 जनवरी से तीन चरणों में होंगे MP पंचायत चुनाव, 16 फरवरी को आखिरी दौर की वोटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 1:44PM | Updated Date: Dec 5 2021 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। MP पंचायत चुनाव  के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। 6 जनवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। पहेल चरण की वोटिंग 6 जनवरी को होगी, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 28 जनवरी और 16 फरवरी को आखिरी चरण का मतदान होगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। बता दें कि शिवराज सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर पंचायत चुनाव न कराए जाने का सुझाव दिया था। इसी वजह से अब तक राज्य में पंचायत चुनाव नहीं हो सके। MP में 859 जिला सदस्य, 6727 जनपद सदस्य, 22581 सरपंच, 362754 लाख पंच पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी से होने जा रहे हैं। वहीं 114 पंचायतों में मार्च 2022 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने 2014 के आरक्षण की स्थिति बहाल की है। वहीं 2014 में बनी नई ग्राम पंचायत और वार्ड को निरस्त कर दिया गया है।
 
MP में पहले चरण में 9 जिलों, दूसरे चरण में 7 जिलों,तीसरे चरण में 36 जिलो में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में चुनाव के लिए 71398 कुल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शेयपुर और देवास जिले मतदान होना है।जिला पंचायत चुनाव के लिए नॉमिनेशन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। लेकिन सरपंच, पंच के लिए नामांकन ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। उनको चुनाव कार्यालय में जाकर ही फॉर्म जमा करना होगा। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। सरपंच और पंच के लिए वोटिंग केंद्र पर ही चुनाव की गिनती होगी। वहीं EVM की गणना विकास खंड पर होगी। पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग की तरफ से दी गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »