29 Mar 2024, 02:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैं जो कहता हूं, करके दिखाता हूं - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 2:12PM | Updated Date: Oct 17 2021 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पृथ्वीपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी वर्गों का ध्यान रखती है और बगैर किसी भेदभाव के सबके विकास पर ध्यान देती है। चौहान ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सिमरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव और राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, डॉ प्रभुराम चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
 
मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में कथित आतंक की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में शिवराज ंिसह चौहान की सरकार है, जो सबके मान सम्मान की रक्षा में विश्वास करती है। राज्य की भाजपा सरकार पर सबसे पहला हक गरीबों और किसानों का है। हम सभी वर्गों का बगैर किसी भेदभाव के विकास करते हैं।
 
चौहान ने क्षेत्र के विकास के संबंध में कहा कि वे जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाएंगे और इस दिशा में कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव विकास के लिए होते हैं और वे विकास की 'गारंटी' है।    
 
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी यादव को इस क्षेत्र से जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले डेढ़ दशकों के दौरान विकास के ही कार्य किए हैं। बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आयी थी, तब उसने विकास कार्य ही बंद कर दिए थे। फिर से भाजपा सरकार बनने पर विकास और जनकल्याणकारी कार्य प्रारंभ हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इसी तरह लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। 
 
चौहान चुनावी सभा के बाद पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही अन्य चुनावी सभाओं और प्रचार के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे सतना जिले के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भी आज ही जाएंगे। इसके पहले भाजपा प्रत्याशी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा उपचुनाव एक 'राजा' और 'चौकीदार' के बीच है और वे स्वयं जनता के 'चौकीदार' हैं।
 
पृथ्वीपुर में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता बृजेंद्र सिंह राठौर विजयी हुए थे और कमलनाथ सरकार में मंत्री भी बने थे। उनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने यहां से उनके पुत्र नितेंद्र राठौर पर दाव खेला है। नवरात्रि और दशहरे के बाद अब क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान गति पकड़ने की उम्मीद है। उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को और मतगणना 02 नवंबर को होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »