25 Apr 2024, 10:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM शिवराज महिला हॉकी टीम के सदस्यों को करेंगे सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2021 12:40PM | Updated Date: Sep 28 2021 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक 2020 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़यिों को आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के मिटों हाल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान द्वारा हॉकी दल की सभी खिलाड़यिों को सम्मानित किया जाएगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी।

टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ी सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »