24 Apr 2024, 21:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Vaccine की पहली Dose के बाद आया बुखार नहीं उतरा, चौकीदार की मौत, मचा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2021 12:56PM | Updated Date: Sep 26 2021 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। MP के जबलपुर जिले के नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरोना वैक्सीन लगने के बाद वहां के चौकीदार की मौत हो गई। Vaccine लगने के बाद उन्हें बुखार हो गया था। चौकीदार की मौत पर परिजनों और कर्मचारी संघ ने प्रशासन पर वैक्सीन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अस्वस्थ होने के बावजूद उन्हें Vaccine लगाई गई। मृतक भगवान दास गोतेले को 23 सितंबर को Vaccine का पहला डोज लगा था। इसके एक घंटे बाद भगवान दास को तेज बुखार आ गया। उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बुखार के साथ-साथ उनके पेट का दर्द भी बढ़ गया। दवा खाने के बाद भी उनका बुखार ठीक नहीं हुआ। आखिरकार भगवान दास ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। इसी वजह से भगवान दास ने वैक्सीन लगवाई थी।
 
जानकारी के मुताबिक, मृतक भगवान दास गोतेले को 23 सितंबर को Vaccine का पहला डोज लगा था। इसके एक घंटे बाद भगवान दास को तेज बुखार आ गया। उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बुखार के साथ-साथ उनके पेट का दर्द भी बढ़ गया। दवा खाने के बाद भी उनका बुखार ठीक नहीं हुआ। आखिरकार भगवान दास ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। इसी वजह से भगवान दास ने वैक्सीन लगवाई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »