28 Mar 2024, 15:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पंधाना पहुंचे शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2021 1:38PM | Updated Date: Sep 21 2021 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र में निकट भविष्य में लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खंडवा जिले के पंधाना पहुंचे। 
 
चौहान पंधाना में 'जनकल्याण और सुराज' के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिन में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं। वन मंत्री विजय शाह और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  चौहान आंगनवाड़यिों और पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण करेंगे। 
 
इसके बाद  चौहान जनदर्शन के तहत क्षेत्र में लोगों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति समझेंगे। इसके पहले चौहान ने राज्य के सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, अलीराजपुर जिलों में जनदर्शन के तहत हाल ही में यात्राएं की हैं। 
 
खंडवा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंदकुमार सिंह चौहान का कुछ समय पहले निधन हो गया है। इस वजह से यह सीट रिक्त हो गयी है और निकट भविष्य में यहां लोकसभा उपचुनाव होना है, हालाकि अभी तक औपचारिक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »