25 Apr 2024, 08:02:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संसद TV बनेगा जनता और जन-प्रतिनिधियों के मध्य सेतु: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 1:17AM | Updated Date: Sep 16 2021 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर प्रारंभ संसद टीवी को सार्थक संवाद का सेतु बताया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि यह टीवी चैनल न सिर्फ जनता और जन-प्रतिनिधियों के बीच संपर्क को सशक्त बनाएगा, बल्कि इससे नए उपायों से जन- कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारियाँ बड़े वर्ग तक पहुँचेंगी। संसद टीवी लोकतंत्र की मजबूती में भी योगदान देगा।

 
मुख्यमंत्री ने संसद टीवी की शुरूआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वैंकैयानायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई देते हुए संसद टीवी चैनल की समग्र टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »