23 Apr 2024, 16:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नरेंद्र मोदी के समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के काम में हम करेंगे सहयोग: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 10:41PM | Updated Date: Sep 15 2021 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में लगे हुए हैं। हम सभी को मिलकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। चौहान ने जÞलिे के चंद्रशेखर आजाद नगर में पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इसके पूर्व अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर साल क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजÞाद की इस पावन भूमि में आना चाहते हैं। प्रदेश में शहीदों की स्मृतियों को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने आजाद पार्क के निर्माण की घोषणा की और कहा कि यह समूचे देश से आने वाले नागरिकों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमान सिंह डामोर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण अंचल के जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाना है जहाँ सामाजिक समरसता के साथ सभी को सामाजिक न्याय उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार भी अपना योगदान दे रही है। गरीबों को नि:शुल्क राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं का घर दिया जा रहा है। चौहान ने अलीराजपुर जÞलिे में महिलाओं के स्व सहायता समूह के उत्पादों के बायरा ब्रांड को एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएँ अब अधिक सशक्त बनेंगी। विद्यालयों की गणवेश सिलने का काम महिलाएँ ही करेंगी और इस कार्य में कोई ठेकेदार संलिप्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जिन किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुँचा है उनके खेतों में कपिल धारा के कुएं खोदने का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा।
 
उन्होंने संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि किसानों के नामांतरण बँटवारे जैसे कार्य सुचारु रूप से संचालित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अंचल के विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए शासन के ख़र्चे पर बेहतर प्रशिक्षण दिलवाया जाये। आने वाले समय में युवाओं को रोजगार प्रदाय करने के लिये बैकलाग के सरकारी पदों की पूर्ति सहित अनेक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जÞलिे में विकास के कार्य तेजÞी से होंगे और क्षेत्र की तस्वीर सकारात्मक रूप से बदलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को पब्लिक स्कूलों की तजर्Þ पर सीएम राइजÞ स्कूल के माध्यम से शिक्षा देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण होम स्टे योजना लागू की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »