29 Mar 2024, 02:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कल कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज एवं को-वैक्सीन का दूसरा डोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 9:20PM | Updated Date: Jul 30 2021 10:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कल 31 जुलाई को कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा कोवैक्सीन के दूसरे डोज के 52000 टीके लगाने का लक्ष्य रहा गया है। टीकाकरण व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन कर रही इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि उक्त जिले के कुल लक्षित 52000 डोज में से 25000 डोज केवल शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को लगाए जाने की योजना है। शेष 27000 डोज को ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्र पर लगाया जा सकेगा। सभी हितग्राहियों को प्री स्लॉट बुकिंग पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इच्छुक नागरिकों को ऑनलाइन स्लॉट जारी कर दिए गए हैं। नागरिक ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अभी भी कर सकते हैं।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »