20 Apr 2024, 04:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन 1 अगस्त से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 4:23PM | Updated Date: Jul 30 2021 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में भी एक अगस्त से सात अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया जाएगा। यह स्तनपान को प्रोत्साहित करने और दुनियाभर के शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए हर वर्ष मनाया जाता है।

महिला-बाल विकास की संचालक निधि निवेदिता ने आज बताया कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष जन्म लेने वाले 14 लाख बच्चों में से केवल 4.8 लाख बच्चों को जन्म के तुरंत बाद जीवन रक्षक खीस (कोल्स्ट्रम) मिलता है। लगभग 9 लाख बच्चे इससे वंचित रहते हैं। उन्होंने बताया कि केवल 8 लाख बच्चों को 6 माह तक माँ का दूध दिया जाता है, 5.8 लाख बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »