19 Apr 2024, 20:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला की मौत के बाद परिजनों का आरोप, वैक्सीन के बाद हुयी मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 4:07PM | Updated Date: Jul 30 2021 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद उसकी मृत्यु हुयी है, हालाकि चिकित्सक ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गैरतगंज के खोड़ीटेकापार गांव की लगभग 45 वर्षीय मानबाई को गुरुवार को अपरान्ह चार बजे कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि में परिजन इस महिला को सिलवानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए संबंधित कक्ष में रखवा दिया।
 
लेकिन आज तड़के परिजन महिला के शव को स्वास्थ्य केंद्र में किसी को बताए बगैर ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों का दावा था कि वैक्सीन लगने के कारण उसकी मौत हुयी है। महिला ने खाना भी खाया था। उसके बाद उसे सीने में दर्द हुआ और परिजन उसे सिलवानी के अस्पताल ले आए। इस संबंध में इलाज करने वाले चिकित्सक एच. एन. मांडरे ने कहा कि महिला को लाए जाने के बाद उसकी जांच की गयी और उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
 
उसके मुंह और नांक से झाग निकला हुआ था। इसके आधार पर जहर के कारण मृत्यु की आशंका थी। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए कहकर रखवा दिया था, लेकिन आज पता चला कि परिजन शव को ले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराये लेकर भागने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »