28 Mar 2024, 15:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 7:20PM | Updated Date: Jul 25 2021 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मौसम विभाग ने MP  के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, MP के भोपाल की बात करें तो, झीलों की नगरी में बीतें 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते भोपाल के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई है। भोपाल के लिंक न। 2 रोड पर बारिश से इतना पानी जमा हो गया कि ये रास्ता ही बंद करना पड़ा। पानी इतना ज्यादा है कि नगर निगम के कर्मचारी सुबह 8 बजे से पानी खाली कर रहे हैं लेकिन आवागमन शुरू होने में अभी भी दोपहर से शाम तक का वक्त लग सकता है। बता दें कि, यह अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए है। 
 
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, टीकमगढ़, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर-मालवा, अशोक नगर और शिवपुरी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी यहां तक कि बहुत भारी वर्षा हो सकती है। यही नहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक मौसम में कुछ भी खास परिवर्तन होने कि कोई उम्मीद बिलकुल भी नहीं है।  
 
इसके अलावा भोपाल, इंदौर और चंबल सहित राज्य के दस संभागों में से अधिकांश में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। बता दें कि, आगर-मालवा जिले के सुसनेर में शनिवार सुबह 08।30 बजे तक गत 24 घंटे में पश्चिमी MP में सबसे अधिक 211 mm बारिश हुई, जबकि इस अवधि में पूर्वी MP के उमरिया शहर में सबसे अधिक 170।5 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लागातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। साथ ही, पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय नालों में भी पानी भर आया है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »