24 Apr 2024, 08:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योग दिवस से प्रारंभ टीकाकरण अभियान जनभागीदारी से ही होगा सफल: भदौरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 6:16PM | Updated Date: Jun 21 2021 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। हमारे देश में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध एवं निरोगी रखने के लिए ऋषियों ने योग पद्धति का सूत्रपात किया। आधिकारिक जानकारी में भदौरिया ने कहा कि योग हमारे देश में हजारों साल पहले अपनाया गया। योग मनुष्य को स्वस्थ और दीर्घ आयु प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 7 साल पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया गया है।
 
आज विश्व के अधिकांश देशों के नागरिकों ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रदेश में कोविड- 19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का महा-अभियान प्रारंभ किया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आज के दिन संकल्प ले कि कोरोना का टीका अवश्य लगवाएंगे। इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना है। कोरोना की दूसरी लहर में हम सभी ने अपनों को खोया है। कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी प्रदेशवासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »