29 Mar 2024, 19:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भागवत के बयानों की तुलना दिग्विजय से करना निरर्थक - नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 5:38PM | Updated Date: Jun 14 2021 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयानों की तुलना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से करना निरर्थक है। डॉ मिश्रा ने यहां ट्वीट के जरिए लिखा है 'आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत जी के बयानों की तुलना दिग्विजय सिंह जी से करना निरर्थक है। भागवत जी या भाजपा मुसलमानों की विरोधी नहीं है।
 
हमारा विरोध उस मानसिकता और विचारों से है, जो देश में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और आतंकवाद को पनाह देते हैं।' गृह मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है 'जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कश्मीरी पंडित फिर वापस कश्मीर लौट रहे हैं, जो दिग्विजय सिंह जैसे नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दिग्विजय सिंह धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं को डरा रहे हैं। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह कश्मीर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »