28 Mar 2024, 16:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के 56 नये मामले, 1 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 3:47PM | Updated Date: Jun 14 2021 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 56 नये मामले सामने आने के अलावा एक रोगी की मृत्यु दर्ज की गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को 9486 सैंपल की जांच में 56 नये संक्रमित सामने आये हैं और संक्रमण दर 0. 59 प्रतिशत रही, जो नियंत्रित मानी जाती है।
 
इंदौर जिले में अब तक कुल 16,06,075 सैम्पल जांचे गये हैं, जिसमें 1,52,575 संक्रमित पाये गये हैं। कल 52 रोगियों को स्वस्थ करार देकर डिस्चार्ज करने के बाद अब तक कुल 1,50,506 नागरिक कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। एक रोगी की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 1371 रोगी की मौत दर्ज की गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एस सैत्या के अनुसार वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 698 है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »