29 Mar 2024, 20:38:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वैक्सीनेशन के मामले में कमलनाथ ने किया आगाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 2:57PM | Updated Date: Jun 12 2021 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा करते हुए कहा कि अगर तीन माह के भीतर पूरे प्रदेश का वैक्सीनेशन नहीं हुआ, तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटना बहुत कठिन होगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही है। उन्होंने लिखा है 'जो आपराधिक जालसाजी मध्यप्रदेश सरकार ने लाखों मौतों के आकड़े छुपाने में की है, वैसी ही धांधली वैक्सीनेशन में भी की जा रही है।
 
अगन तीन महीने के भीतर पूरे प्रदेश का वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो तीसरी लहर से निपटना बहुत कठिन होगा।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है 'शिवराज जी आप कमलनाथ को बदनाम कर सकते हैं, लेकिन सत्य को मिटा नहीं सकते। जनवरी से मई 2019 की तुलना में 2021 में 1Þ 9 लाख ज्यादा लोगों की मृत्यु हुयी, इन मौतों का जिम्मेदार कोरोना वायरस और आपकी सरकार के अलावा और कोई नहीं है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »