26 Apr 2024, 03:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विष्णुदत्त ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 5:19PM | Updated Date: Jun 10 2021 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बढ़ोत्तरी की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में यह अभूतपूर्व निर्णय है। शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय में केन्द्र द्वारा खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में 62 प्रतिशत तक की गई वृद्धि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। मोदी लगातार किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं। खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों को लाभ होगा और उनकी मेहनत की सही कीमत मिलेगी।
 
इससे फसलों के विविधीकरण और दलहन-तिलहन का उत्पादन भी बढ़ेगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडल समिति ने कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दे दी। बीते साल की तुलना में सबसे ज्यादा तिल यानी सेसामम (452 रूपये प्रति क्विंटल) और उसके बाद तुअर व उड़द (300 रूपये प्रति क्विंटल) के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की गई।
 
मूंगफली और नाइजरसीड के मामले में, बीते साल की तुलना में क्रमश: 275 रूपये और 235 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी, कपास, रामतिल, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, मूंग, रागी, ज्वार और सामान्य धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार ज्वार (मालदंडी) पर 51 प्रतिशत, धान (ग्रेड ए) पर 52 प्रतिशत, तुअर पर 62 प्रतिशत और बाजरा पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 85 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। शर्मा ने प्रदेश के किसानों को बधाई दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »