29 Mar 2024, 15:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज बोलें- कांग्रेस नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 6:49PM | Updated Date: May 11 2021 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लगातार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने और अस्थिरता बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जब-जब देश में कोई समस्या आई, कांग्रेस ने समाधान खोजने की जगह भ्रम फैलाया है। जबसे देश पर कोरोना का संकट छाया, कांग्रेस के किसी भी नेता ने झूठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया।

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने भी सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की जगह अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करना उचित समझा। वरिष्ठ भाजपा नेता चौहान ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया, जो बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। ऐसे समय में सभी को एक होकर जनता की सेवा करना चाहिए।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मजबूती के साथ जनता को कोरोना से मुक्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार  गैरजिम्मिेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »