29 Mar 2024, 17:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में टीका महोत्सव के पहले दिन 23 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 12:13AM | Updated Date: Apr 12 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में टीका महोत्सव के पहले दिन 23 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल में टीकाकरण उत्सव के पहले दिन अलग अलग क्षेत्रों में 45 और उससे अधिक उम्र के 23 हजार 054 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में नागरिकों को लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है।

लवानिया ने सभी वैक्सिनेशन टीमों को निर्देश दिए है कि सभी लोग अपना आई डी कार्ड साथ लेकर चलें और केंद्रों पर समय पर पहुंचे, वैक्सिनेशन के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान के साथ समाज सेवी, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को भी बताया जाए और उनकी मदद से क्षेत्र में लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। कंटेनमेंट क्षेत्र में सभी शासकीय और अशासकीय केंद्रों पर साथ-साथ वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम द्वारा बड़े समूहों में भी वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। उसमें भी कोई भी 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »