28 Mar 2024, 14:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेटियों की सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, ज्ञान और स्वास्थ्य का अनूठा अभियान है पंख- शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:06AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों की सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, ज्ञान तथा स्वास्थ्य के मामले में ‘पंख’ अनूठा अभियान है। इसके तहत प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के विकास की राह की सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज यहाँ मिंटो हाल में आयोजित ‘पंख’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिशु के कोख में आने से लेकर मृत्यु के बाद तक परिवार की सहायता के लिए मध्यप्रदेश में अनेक योजनाएं चल रही हैं। सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना है। यह हम सभी का दायित्व भी है।

बेटियां आकाश से आगे जाकर अंतरिक्ष तक उड़ान भरें, इसके लिए पूरी ताकत से ‘पंख’ अभियान का संचालन मिशन मोड पर किया जाएगा। पंख अभियान बालिकाओं के संरक्षण, जागरण,  पोषण, ज्ञान, स्वास्थ्य, स्वच्छता का प्रतीक है। बेटियों के साथ अपराध करने वाले तत्वों को सरकार तोड़ कर देगी। ऐसे अपराधियों की संपत्ति भी नष्ट कर दी जाएगी। 

चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। इन्हें गति प्रदान की जाएगी। आज से प्रारंभ पंख अभियान अनूठा है जो बालिकाओं के संरक्षण, जागरण, पोषण, ज्ञान, स्वास्थ्य, स्वच्छता का प्रतीक है। पी से प्रोटेक्शन, ए से अवेयरनेस, एन से न्यूट्रीशन, के से नॉलेज एवं एच से हेल्थ व हाइजीन के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाना है। यह अभियान बालिकाओं और महिलाओं की निराशा को दूर करेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना किशोरियों को चहुंमुखी विकास में मदद करती है।  मध्यप्रदेश में इसे नया स्वरूप दिया गया है। पंख अभियान भी इस योजना का ही हिस्सा है, जिसके तहत अगले दो महीनों की गतिविधियों का कैलेण्डर तैयार  किया गया है। अभियान के तहत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बालिका जन्म  को प्रोत्साहन, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध  अधिनियम के प्रचार-प्रसार, किशोरियों और उनके अभिभावकों को कुप्रथाओं की  समाप्ति के लिए जागरूक करना, किशोरियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक  बनाना, उनके पोषण के स्तर को सुधारना, पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेंिनग  देना और उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करना अभियान के अंग हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »