28 Mar 2024, 20:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में पहले दिन 378 हितग्राहियों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:07AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पांच टीकाकरण केंद्रों पर आज कुल 378 फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को ‘कोविशील्ड’ का टिका लगाया गया है। अधिकारी जानकारी के अनुसार शहर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय स्थित केंद्र में 73 हितग्राहियों को टीका लगाया गया। बॉम्बे हॉस्पिटल में 86 पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं। 

इसी तरह राजश्री अपोलो में 74, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आदर्श अस्पताल में 75, अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 70 हिग्राहियों को वैक्सीन का टीका लगाया है। इस प्रकार प्रतिकेन्द्र, प्रतिदिन सौ टीके के लक्ष्य का 75 फीसदी पूरा किया गया है। इससे पहले आज सुबह सवा ग्यारह बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण कार्यक्रम चलता रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »